जब तक जिएंगे निर्देशन करेंगे ईस्टवुड
हॉलीवुड फिल्मकार क्लिंट ईस्टवुड की फिल्मी दुनिया से जल्द विदा लेने की कोई योजना नहीं है और वह उम्मीद करते हैं कि वह 100 साल की उम्र तक निर्देशन करते रहेंगे।
वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक ईस्टवुड कहते हैं कि जब निर्देशक विदाई लेते हैं तो उन्हें हमेशा आश्चर्य होता है। वह कहते हैं कि उन्हें लगता है कि अच्छा काल तभी होता है जब आपके पास बहुत सी कथित जानकारियां होती हैं।
उन्होंने कहा कि एक पुर्तगाली निर्देशक मैनोइल डी ओलिविएरा अब भी फिल्में बना रहे हैं जबकि उनकी उम्र 100 साल से ज्यादा हो गई है। ईस्टवुड ने कहा कि उनकी भी ऐसी ही योजना है।


Click it and Unblock the Notifications












