न्यूड पोज नहीं देंगी केट विंस्लेट

केट ने हाल में फिल्म 'द रीडर' में निर्वस्त्र दृश्य दिया था। केट का कहना है कि लोग उनके शरीर को बहुत देख चुके और वह भविष्य में ऐसे दृश्यों से बचने की योजना बना रही है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक ऑस्कर विजेता अभिनेत्री ने कहा, "मैं अक्टूबर में 34 साल की हो जाउंगी। मैंने द रीडर में कहानी की मांग के हिसाब से बहुत दृश्य दिए लेकिन अब बहुत हो गया, लोगों ने मेरे बदन को काफी देख लिया।"


Click it and Unblock the Notifications











