अब नही कहेंगे बांड "माई नेम इज बांड''

फिल्म के निर्देशक मार्क फोस्टर को लगता है कि ये तरीके अब पुराने हो गए हैं, इसलिए इन्हें नई फिल्म में नहीं शामिल करना चाहिए।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार दर्शकों को लुभाने के लिए आज तक ऐसे संवाद इस्तेमाल किए जाते रहे हैं, लेकिन ऐसी पंक्तियों को पुराना मानकर अब फिल्म से निकाल दिया गया है।
फॉस्टर कहते हैं, "पटकथा में पहले ऐसे संवाद दर्शकों को आकर्षित करते थे। फिल्म में कई पुरानी बातों को हमने वैसे ही रहने दिया है, लेकिन हमें नहीं लगता कि ऐसे संवाद अब भी दर्शकों को लुभा पाएंगे। निर्माता बारबरा ब्रोक्कली और माइकल विल्सन भी मेरे इस विचार से सहमत हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications