यारों मैनें पीना छोड़ दिया: लेडी गागा
मादक हुस्न और मखमली आवाज की मालकिन पॉप स्टार लेडी गागा ने एक अहम लेकिन बढ़िया फैसला किया है। गागा ने अपने आप से वादा किया है कि वो अब शराब को हाथ तक नहीं लगायेंगी। अब वो अपनी लाईफ में काफी खुश है अब ना तो वो अकेली है औऱ ना ही दुखी। उन्हें उनका साथी मिल गया है जो उन्हें बेहद प्यार करता है। गागा का इशारा अपने प्रेमी टेलर किन्नी की ओर था।
आजकल गागा को हर जगह किन्नी के साथ देखा जा रहा है।गागा को जानने वाले कहते हैं कि इन दिनों गागा बहुत खुश हैं इसलिए अब उन्होंने दारू से तौबा कर ली है। उनके जीवन का बुरा दौर गुजर चुका है इसलिए अब वो शराब को हाथ भी लगाना नहीं चाहती हैं। एर्म्सटडम में बॉर्न दिस वे बॉल यात्रा के दौरान लेडी गागा ने यह बातें बोली।

Click it and Unblock the Notifications
