वजन को नियंत्रित रखती है निकोल
अमेरिकी पॉप गायन समूह 'पुसीकैट डॉल्स' की गायिका निकोल सर्जिगर ने कहा है कि वे अपने वजन को नियंत्रित करने के लिए कठिन व्यायाम करती हैं लेकिन जंक फुड से परहेज करना नहीं चाहतीं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक सर्जिगर को मनपसंद भोजन करना काफी भाता है। हालांकि इसकी वजह से वे पौष्टिक आहार को लेकर कभी-कभी लापरवाह हो जाती हैं, जिसकी वजह से उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा, "मैं महसूस करती हूं कि मुझे पांव व जांघ से जुड़े व्यायामों को करना चाहिए। हालांकि भोजन के साथ मुझे मिठाई, केक, चॉकलेट आदि चीजें भी काफी पसंद हैं। मैं डाइटिंग पर ज्यादा यकीन नहीं करती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications