निजी जिंदगी के राज नहीं खोलेंगी किडमैन
हॉलीवुड में भी कुछ लोग अपने निजी संबंधों के विषय में चुप रहना ही बेहतर समझते हैं। हालाँकि ऐसे लोगों की संख्या हॉलीवुड में बहुत कम है।
निजी संबंधों की गरिमा को समझने वाली ये अभिनेत्री निकोल किडमैन हैं। निकोल किडमैन ने हॉलीवुड सेलिब्रिटी टॉम क्रूज से अपने संबंध टूटने के बाद भी कभी इसके लिए टॉम को दोषी नहीं ठहराया।
करिश्माई हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन कहती हैं कि वह अपनी निजी जिंदगी के राज नहीं खोलना चाहती हैं इसलिए वह कभी भी आत्मकथा नहीं लिखेंगी।
बला की खूबसूरत अभिनेत्री किडमैन का कहना है कि वह अपने पूर्व पति टॉम क्रूज के साथ बिताए 10 साल के वैवाहिक जीवन, उनके गोद लिए बच्चों और उनके विश्वासों के संबंध में हमेशा खामोश रहना पसंद करेंगी।
किडमैन कहती हैं, "मैं आत्मकथा कभी नहीं लिखूंगी। कुछ ऐसी बातें हैं जो बंद दरवाजों के पीछे घटी हैं और उन्हें वहीं रहना चाहिए। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











