अभिनेत्री निकोल किडमैन उदयपुर में

निकोल अपनी यात्रा के दौरान पिछोला लेक के बीचो बीच बने लेक पैलेस होटल में ठहरेंगी। हालांकि होटल से जुड़े सुत्रों ने इस पर कोई जानकारी देने से इंकार किया है।
निकोल की फिल्म द एट वन्डर पुरातात्विक खोज पर निर्भर है।
निकोल के बारे में
चालीस वर्षीय निकॉल किडमेन का अमेरिका के होनोलुलु शहर में 1967 में जन्म हुआ था। निकॉल अब तक सैकड़ों फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अभिनय के लिए उन्हें कई अवार्ड से नवाजा गया है।
वर्ष 2008 में बनी फिल्म 'आस्ट्रेलिया" हाल ही में रिलीज हुई। इस साल उनकी दो अन्य फिल्में नीड और नाइन आने वाली हैं। इन दिनों निकॉल अगले साल आने वाली मूवी 'द डेनिश गर्ल" की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications











