मातृत्‍व से भावुक हुयी निकोल

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार 41 वर्षीय किडमैन ने जुलाई में बेटी संडे रोज को जन्म दिया था लेकिन आज भी उन्हें यकीन नहीं होता कि वे प्राकृतिक रूप से मां बन पाई हैं।
वे कहती हैं, "मैं बेहद भावुक हूं। उसे याद करके ही मैं रो पड़ती हूं हालांकि ये खुशी के आंसू होते हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं मां बन पाऊंगी। इतनी उम्र हो जाने के बावजूद इसके लिए मैं हमेशा ही तैयार थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications