इंटीरियर डिजाइनर बन सकती हैं निकोल
हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन कहती हैं कि उनकी आंतरिक सज्जा कार्यो में गहरी रुचि है और उनके दोस्त अपने घरों को सजाने के लिए हमेशा उनकी राय लेते हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक वह कहती हैं, "मैं इंटीरियर डिजाइनर बनना पसंद करूंगी। मैं एक कमरे में जाकर उसे दोबारा सजाना पसंद करती हूं। जब मेरी मित्र अपार्टमेंट खरीदती हैं तो वे हमेशा मुझे भी साथ आने के लिए कहती हैं।"
कुछ ही दिन पहले निकोल ने कहा था कि एक्टिंग से उनकी रुचि खत्म होती जा रही है और एक्टिंग अब उन्हे मुश्किल लगने लगी है।
शायद अब निकोल का इरादा एक्टिंग छोड़ कर इंटीरियर डेकोरेटर बनने का है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
acting actress अभिनय अभिनेत्री निकोल किडमैन फैशन डिजाइनिंग हॉलीवुड fashion designing hollywood nicole kidman


Click it and Unblock the Notifications