इस फिल्म में मैंने खुद को बहुत ज्यादा एक्सपोज कर दिया... फ़िल्म शूट करने के बाद एक्ट्रेस को हुआ पछतावा

Nicole Kidman On Baby Girl: हॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस निकोल किडमैन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। जल्दी ही उनका 'बेबीगर्ल' में देखा जाने वाला है। इस फिल्म में उनके साथ में हैरिस डिकिंसन, सोफी वाइल्ड और एंटोनियो बैंडेरस को भी देखा जाएगा। फिल्म को 30 अगस्त को रिलीज किया जाएगा और 81वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होगी।
लेकिन आपको बता दें कि निकोल किडमैन फिल्म के रिलीज से पहले ही काफी ज्यादा डरी हुई है। उन्होंने अपने हाल ही के एक इंटरव्यू में कहा कि इस फिल्म में उन्होंने जरूर से ज्यादा खुद को एक्सपोज कर दिया है और इसी के चलते उन्हें डर लग रहा है।
दिलचस्प है कि फिल्म के प्रीमियर से पहले निकोल खुद इसको लेकर सहमी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने नए इंटरव्यू में कहा है कि इस फिल्म में उन्होंने जरूरत से 'ज्यादा एक्सपोज' कर दिया है, इसलिए उन्हें डर भी लग रहा है। वैनिटी फेयर के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि इससे पहले कई फिल्मों में उन्होंने एक्सपोज किया। लेकिन इस तरीके से उन्होंने नहीं किया।
एक्ट्रेस ने कहा कि "सच कहूं तो मैं थोड़ी सी परेशान हूं। शूट के समय पर एक वक्त ऐसा भी था जब मुझे ऐसा लगने लगा कि मुझे कोई भी ना छुए। मैं अब ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहती हूं लेकिन कहीं ना कहीं मैं स्क्रिप्ट की वजह से ऐसा करने पर मजबूर हो गई थी।" 'बेबीगर्ल' को हेलिना रीजन ने डायरेक्ट किया।
इंटरव्यू के दौरान निकोल किडमैन बताती है कि "कई बार तो उन्होंने हेलिना को और हेलिना ने उनको पकड़ लिया।दोनों के लिए ही यह बहुत ज्यादा संघर्ष भरा था। कई बार तो शूट के बाद एक्ट्रेस सच में पड़ जाती थी कि अब यह फिल्म बन रही है तो पूरी दुनिया देखेगी। यह बहुत ज्यादा अजीब है। यह कुछ ऐसा है जो आप करते हैं लेकिन अपने ऐसे वीडियो छुपा कर रखते हैं। यह ऐसी चीज नहीं होती है जिसको आप आमतौर पर दुनिया को दिखा सकते हो।"


Click it and Unblock the Notifications











