Nicki Minaj को एम्स्टर्डम पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामान में पाया गया ड्रग

Nicki Minaj

Nicki Minaj arrested by Amsterdam police: ओनिका तान्या मैराज-पेटी जिसे लोग निकी मिनाज भी कहते हैं। बता दें कि निकी त्रिनिदाद में जन्मी हैं। निकी जानी मानी रैपर और सिंगर हैं। कई लोग उन्हें रैपिंग क्वीन भी कहते हैं। निकी अपने खास एल्बम 'पिंक फ्राइडे' (2010) और 'बिलबोर्ड' को लेकर खास लाइमलाइट में आई थीं। बता दें कि निकी अपने खास गानों की वजह से तो सुर्खियां बटोरती ही हैं साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, लेकिन इस बार कुछ ऐसा हो गया है जिसकी वजह से वह बड़ी परेशान में फंस सकती हैं। बता दें कि निकी मिनाज को एम्स्टर्डम पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार करने के लिए आई थी। इस घटना को निकी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लाइव वीडियो में स्ट्रीम किया है।

पुलिस ने ली निकी के सामान की तलाशी
निकी मिनाज के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनसे पूछताछ की जा रही है। निकी जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आती हैं उनके सामान की दोबारा चेकिंग की बात चल रही होती है और पुलिस अधिकारी उन्हें पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहते हैं, लेकिन निकी बार-बार मना करती जा रही हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि उनके सामान में ड्रग्स हैं इसलिए वह उनकी तलाशी लेंगे। पुलिस बार-बार गाड़ी में बैठने के लिए कहती है, लेकिन निकी कहती हैं कि नहीं जब तक मेरा वकील नहीं आएगा तब तक नहीं जाऊंगी। इस घटना के बाद से फैन्स निकी के लिए चिंता जता रहे हैं और ट्विटर एक्स पर हैशटैग #FREENICKI ट्रेंड कर रहा है।

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
बता दें कि सोशल मीडिया पर निकी का बचाव करते हुए यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा उसे रिहा करो वह ऐसा नहीं कर सकती तो वहीं दूसरे ने कहा इसके पीछे जिसका हाथ है उसे गिरफ्तार करो यग एक साजिश है । वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- निक्की को ड्रग्स की तस्करी करने की कोई जरूरत नहीं है... उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जिसके लिए उसे तैयार किया गया है... अंत में सच्चाई सामने आ जाएगी तो वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो निकी को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि अभी तक निकी की गिरफ्तारी की ऑफिशियल खबर सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X