कार्टर को विवाह में विश्वास नहीं
अमेरिकी पॉप समूह 'बैकस्ट्रीट ब्यॉज' के पूर्व गायक निक कार्टर ने कहा है कि उन्हें वैवाहिक जिंदगी में विश्वास नहीं है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार वर्ष 2003 में कार्टर के माता-पिता का तलाक हो गया था। कार्टर ने कहा कि उन्होंने बचपन से ही माता-पिता को झगड़ते देखा है।
कार्टर ने कहा कि बचपन में उन्होंने माता-पिता के बीच तनाव देखा था। उन्होंने कहा कि वह विवाह में विश्वास नहीं करते हैं। कार्टर इन दिनों एक महिला कर्मचारी के साथ डेटिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह शादी जैसे बंधनों में विश्वास नहीं करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications