तो फिर सुनने को मिलेगा 'माय नेम इज बॉण्ड..जेम्स बॉण्ड'
'माय नेम इज बॉण्ड..जेम्स बॉण्ड', जल्द ही हमें फिर यह सुनने को मिलेगा। जी हां, जेम्स बॉन्ड सीरीज की 24वीं फिल्म आने वाली है। अब तक इस फिल्म के नाम पर संस्पेस बना कर रखा गया था, जिसे अब आउट कर दिया गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर माइकेल जी. विल्सन और बारबरा ब्रोकोली ने इस फिल्म का नाम 'स्पेक्टर' बताया है।

फिल्म का निर्देशन करेंगे सैम मेंडेस डायरेक्ट और इसमें जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाते नजर आएंगे डेनियल क्रेग। आपको बता दें, यह चौथा मौका है जब डेनियल बॉन्ड के किरदार को निभाएंगे। डेनियल के अलावा फिल्म में नाओमी हैरिस और रैल्फ फिनेस की वापसी होगी। जबकि फिल्म में क्रिस्टोफ वॉल्ज, डेविड बतिस्ता, मोनिका बेलुची और एंड्रयू स्कॉट का जलवा भी दर्शकों को दिखेगा।
फिल्म 'स्पेक्टर' अगले साल 6 नवंबर को रिलीज होगी। बहरहाल, इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। क्रिस्टोफ वॉल्ज और एंड्रयू स्कॉट फिल्म में अब तक अपने किरदारों की वजह से काफी लोकप्रियता बटोर चुके हैं।
फिल्म की शूटिंग लंदन, मेक्सिको सिटी, रोम और मोरक्को में की जाएगी। इस मौके पर विल्सन और ब्रोकोली ने कहा, 'हम डेनियल की चौथी बॉन्ड फिल्म की घोषणा को लेकर काफी उत्साहित हैं। उम्मीद करते हैं कि फिल्म दर्शकों का पिछली फिल्मों की तरह ही मनोरंजन करेगी।'


Click it and Unblock the Notifications











