जैक्सन का नया गीत जारी
दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन का गीत 'दिस इज इट' सोमवार को ऑनलाइन जारी हो गया। उनकी मृत्यु के बाद जारी होने वाला उनका यह पहला गीत है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इसी नाम से जारी होने वाले एक वृत्तचित्र और एलबम से पहले यह गीत वेबसाइट 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट माइकल जैक्सन डॉट कॉम' पर जारी हुआ है।
वेबसाइट के मुताबिक 28 अक्टूबर को जैक्सन पर आधारित वृत्तचित्र और 26 अक्टूबर को एलबम जारी होगी।
लंदन में आयोजित होने वाले संगीत समारोहों के लिए जैक्सन ने जो तैयारियां की थीं उसे वृत्तचित्र 'दिस इज इट' में दिखाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications