जल्द रिलीज होगी अगली बांड फिल्म

बांड सिरीज की 22वीं फिल्म क्वांटम आफ सोलेस का शिड्यूल इस तरह से तैयार किया गया है कि यह इस साल नवंबर के पहले हफ्ते में दुनिया भर में रिलीज हो जाए. कैसीनो रॉयल में अपना जल्वा दिखाने वाले डेनियल क्रेग ही इस बार भी जेम्स बांड का किरदार निभाएंगे. फिल्म की शूटिंग इस समय जोर-शोर से चल रही है.
यह फिल्म बांड सिरीज के रचयिता इयान फ्लेमिंग की कहानी पर आधारित है. बताया जाता है कि फिल्म को ठीक वहीं से शुरू किया जाएगा, जहां पर कैसीनो रॉयल खत्म होती है. इस फिल्म में बांड के प्रेम संबंधों को भी फोकस किया जाएगा क्योंकि इयान फ्लेमिंग ने बांड सिरीज में जासूसी कथा के साथ मानवीय रिश्तों पर भी अपनी कलम चलाई है.
बहरहाल डेनियलबांड सिरीज की अपनी पहली फिल्म में ही शानदार अभिनय सेलाखों दर्शकों का दिल जीत चुके हैं. तो अब दिल थाम कर बैठ जाइये... सुना है अगली फिल्म में वे खुद को औरभी जोरदारअंदाज में सामने लाने वाले हैं...


Click it and Unblock the Notifications