अभिनेत्री नताशा रिचर्डसन का निधन
कनाडा में स्कीइंग के दौरान घायल हुई ब्रिटिश अभिनेत्री नताशा रिचर्डसन का बुधवार को निधन हो गया। वह 45 वर्ष की थीं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक घायल होने के बाद वह कोमा में चली गई थीं। 'पीपुल' पत्रिका ने नताशा के दोस्तों के हवाले से कहा था कि उनके बचने की कोई संभावना नहीं है।
गौरतलब है कि नताशा सोमवार को मैट्रियाल से 125 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित मोंट टेबलैंट रेजॉर्ट में स्कीइंग के दौरान घायल हो गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications