'ब्लैक स्वान' के लिए पोर्टमैन ने सहा दर्द
हॉलीवुड अभिनेत्री नेटली पोर्टमैन ने खुलासा किया है कि वह 'ब्लैक स्वान' फिल्म में एक बैले नर्तकी की उनकी भूमिका निभाने के अभ्यास के दौरान अत्यधिक दर्द से गुजरी हैं।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट युके' के मुताबिक पोर्टमैन कहती हैं कि उन्होंने बैले नर्तकी की भूमिका के लिए एक तपस्विनी जैसा जीवन जीया था और इसके लिए बहुत ज्यादा शारीरिक मेहनत की थी।
पोर्टमैन कहती हैं कि उनका जीवन तपस्विनी जैसा हो गया था, न वह मद्यपान करती थीं, न दोस्तों के साथ बाहर जाती थीं और न ही बहुत अधिक भोजन कर सकती थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस नृत्य की तैयारी में लगातार शारीरिक दर्द सहना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications












