सीन के साथ कोई रिश्‍ता नही: नताली

By Staff

Natalie Portman
हॉलीवुड अभिनेत्री नताली पोर्टमैन ने सीन पेन के साथ रोमांस की खबरों पर अपनी खामोशी तोड़ते हुए कहा है कि वह उनके साथ डेटिंग नहीं कर रही हैं।

वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट कॉम' के अनुसार पोर्टमैन ने जोर देकर कहा कि उनके प्रेम की बात पूरी तरह झूठी है। उन्होंने कहा कि मीडिया ने उनका नाम पेन के साथ जोड़ा है।

पेन हाल ही में अपनी पत्नी रोबिन राइट से अलग हुए हैं और उसके बाद से ही उनके पोर्टमैन के साथ डेटिंग करने की खबर आ रही है।

अमेरिकी न्यूज शो 'एक्स्ट्रा' में उन्होंने कहा, "सीन पेन एक मित्र और साथी कलाकार हैं। हमारे रोमांस की खबरें पूरी तरह झूठी हैं। आमतौर पर मैं अपने बारे में आई ऐसी खबरों पर टिप्पणी नहीं करती हूं लेकिन इस लगातार प्रसारित झूठ ने मुझे ऐसा करने को मजबूर किया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X