सुपरमॉडल की पेशी

By Staff

सुपरमॉडल की पेशी
सियेरा लियोन के लिए स्थापित युद्धापराध अदालत ने मशहूर सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल को अपने सामने पेश होने के लिए कहा है.कैंपबेल को लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर के ख़िलाफ़ चल रहे एक मुक़दमें में अपना बयान देने के लिए बुलाया गया है.सुपरमॉडल पर आरोप है कि उन्होंने तेरह साल पहले चार्ल्स टेलर से एक क़ीमती हीरा बतौर उपहार स्वीकार किया था.

चालीस साल पहले लंदन में पैदा हुईं सुपरमॉडल पहले भी कई विवादों में उलझी रहीं हैं. अगले साल वे अपने मॉडलिंग करियर की पच्चीसवीं वर्षगांठ को मनाने की तैयारियां कर रही हैं.उनकी व्यक्तिगत वेबसाइट पर इस आयोजन को 'फ़ैशन उद्योग में मील का पत्थर" बताया गया है.विवादों से कैंपबेल का रिश्ता काफ़ी पुराना है. दस साल पहले उन्होंने कनाडा में अपने एक कर्मचारी पर टेलिफ़ोन से हमला करने की बात स्वीकारी थी.

वर्ष 2006 में नाओमी कैंपबेल को उनके घर में काम करने वाली एक महिला पर हमला करने के लिए न्यूयॉर्क की अदालत ने पांच दिन के लिए सामुदायिक सेवा करने की सज़ा सुनाई थी.दो वर्ष पहले उन्हें लंदन के हीथ्रो एअरपोर्ट पर एक पुलिस अधिकारी से हाथापाई करने के संदेह में ग़िरफ़्तार किया गया था. तब उन्हें दो सौ घंटे की सामुदायिक सेवा की सज़ा मिली थी.

इस वर्ष अप्रैल में एक टीवी साक्षात्कार के दौरान जब उनसे चार्ल्स टेलर के बारे में पूछा गया तो वे भड़क उठीं. इंटरव्यू बीच में ही छोड़ते हुए नाओमी कैंपबेल उठ गईं और जाते-जाते कैमरे की धक्का देतीं गईं.बीबीसी संवाददाता विंसेट डॉड के मुताबिक नाओमी कैंपबेल विश्व प्रसिद्ध और रहस्यमयी ख़ूबसूरत महिलाओं से मंत्रमुग्ध मीडिया की चहेती रहीं हैं.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X