अभी मेरी शादी नही हुई: नाओमी
अभिनेत्री नाओमी वाट्स ने कहा है कि उन्हें अपने मित्र लीव श्रेबर के साथ शादी की कोई जल्दी नहीं है। क्योंकि वे नहीं समझतीं कि उन दोनों के रिश्ते को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार ऐसी अफवाह थी कि नाओमी और लीव ने गत मार्च में सगाई कर ली थी। दरअसल नाओमी को हीरे की अंगूठी पहने देखा गया था।
नाओमी ने इस अफवाह का खंडन करते हुए कहा, "लीव ने मुझे यह खूबसूरत अंगूठी दी है। हम एक साथ हैं। हमें उस प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है और हम दोनों को ही यह ठीक लगता है। हो सकता है कि किसी दिन हम दोनों सोचें कि ऐसा करते हैं।"
दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला 2005 में शुरू हुआ था। उनके दो बच्चे भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications