सुपर मॉडल नाओमी लेंगी अवकाश?
सुपर मॉडल नाओमी कैंपबेल ने उन अफवाहों पर विराम लगा दिया है, जिसमें कहा गया था कि वह मॉडलिंग की दुनिया से अवकाश ले रही हैं।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया था कि कैंपबेल अवकाश लेना चाहती है।
कैंपबेल ने इस रिपोर्ट को अफवाह करार देते हुए कहा कि उसने कभी नहीं कहा कि वह अवकाश लेना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "मुझे अपने पेशे से प्यार है और मैं अपना काम छोड़ना नहीं चाहती हूं।"
कैंपबेल ने कहा कि फैशन उद्योग में अपनी उपस्थिति से वह खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहती है कि लोग उन्हें अश्वेत मॉडलों के लिए संघर्ष करने वाली मॉडल के रूप में याद करें।


Click it and Unblock the Notifications











