नाओमी को खूबसूरती खोने का डर
लोकप्रिय मॉडल नाओमी कैम्पबेल अपनी खूबसूरती को लेकर सहमी हुई हैं। उन्हें भय है कि उम्र के बढ़ने के साथ कहीं वह अपनी खूबसूरती न खो दें।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक 39 वर्षीय नाओमी कहती हैं, "मैं सहमी हुई हूं और वह भी खासकर तब जबकि मेरी उम्र बढ़ रही है लेकिन मैं जो करती हूं उस काम को पसंद करती हूं।
नाओमी ने कहा कि खूबसूरत बने रहने के लिए वह प्रतिदिन व्यायाम करती हैं। उन्होंने कहा, "जब तक लोग मेरी सेवाएं लेना चाहेंगे तब तक मैं रैम्प पर चलूंगी।"


Click it and Unblock the Notifications











