मॉडलिंग को अलविदा कहेंगी कैंपबेल?
सुपर मॉडल नाओमी कैंपबेल ने उन अफवाहों पर विराम लगा दिया है जिनमें कहा गया था कि घर बसाने के लिए वह मॉडलिंग को अलविदा कह देंगी।
वेबसाइट 'फिमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार हाल ही में 39 वर्षीया कैंपबेल ने कहा था कि वह मां बनना चाहती हैं। इसके बाद ही अफवाह उड़ी थी कि वह मॉडलिंग को अलविदा कह देंगी और अपने मित्र व्लेडिस्लेव डोरोनिन के साथ घर बसाएंगी।
कैंपबेल ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वह मॉडलिंग छोड़ने नहीं जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था, "मैं महिला हूं और एक दिन मां बनना चाहती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











