..................... Naomi Campbell and Shalom Harlow wore Daniel Roseberry's designed man made leopard and wolves head dress - Hindi Filmibeat

शेर के बाद बदन ढकने के लिए तेंदुए और भेड़िए के सिर से लदे लिबास पहने नजर आईं ये हसीनाएं, देखें तस्वीरें

Naomi Campbell

सोशल मीडिया पर आजकल एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। जी हां, ये ट्रेंड अमेरिकी फैशन डिजाइनर डेनियल रोजबेरी की वजह से पॉपुलर हो रहा है। दरअसल, हाल ही में डेनियल ने फैशन शो के लिए अपने डिजाइंस में एक नया एक्सपेरिमेंट किया है। इस एक्सपेरिमेंट के चलते उन्होंने शेर के मुंह वाली ड्रेस बनाई। इस ड्रेस को रशियन मॉडल और टेलिविजन पर्सनालिटी इरिना शायक और अमेरिकी पर्सनैलिटी और मॉडल काइली जेनर भी पहने नजर आईं।

ये ड्रेस इतनी पॉपुलर हुई कि अब डिजाइनर ने तेंदुएऔर भेड़िए सहित इसी तरह के जानवरों के मुंह वाली ड्रेसेस बना रहे हैं। हाल ही में पेरिस में 'कॉउचर कैटवॉक 2023' फैशन वीक में मॉडल डेनियल की डिजाइन की हुई ये ड्रेसेस पहने नजर आईं। हर कोई इंटरनेट पर इन ड्रेसेज के बारे में बात कर रहा है। दिलचस्प बात ये है कि सभी ड्रेसेस मैन मेड हैं और इनमें इस्तेमाल हुई सभी चीजें भी हैंडमेड है।

पिछले साल जुलाई में यूनिवर्सिटी ऑफ क्रिएटिव आर्ट से डॉक्टरेट की उपाधि पा चुकी ग्लोबल आइकन, मॉडल और डॉ. नाओमी कैंपबेल काले रंग की फर वाली भेड़िया की ड्रेस में नजर आईं। इस ड्रेस में भी शेर के सिर की तरह भेड़िए का सिर बना हुआ था, जो कि बेहद डरावना और असल लग रहा था।

नाओमी ने इस ड्रेस की वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए डेनियल को थैंक यू लिखा है। मेकअप से लेकर रैंप वॉक तक नाओमी ने पूरे इवेंट की एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जो फैंस को खूब पसंद आ रही है।

दूसरी ओर 'कॉउचर कैटवॉक 2023' में कैनेडियन मॉडल और एक्ट्रेस शालोम हार्लो व्हाइट लेपर्ड ड्रेस पहने कैटवॉक करती नजर आईं। इनकी ड्रेस पर भी तेंदुए का मुंह बना हुआ था जो कि वहां मौजूद लोगों को खूब डरा रहा था।

फैशन डिजाइनर डेनियल ने चीते की ड्रेस, शेर के मुंह वाली ड्रेस और भेड़िए की ड्रेस, इन सभी के साथ इनकी मेकिंग की पूरी एक फोटो सीरीज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए नाओमी, शालोम और इरिना शायक को थैंक यू लिखा है।

लोगों की मानें तो इससे बेहतर क्रिएटिविटी नहीं हो सकती। बेशक, ये ड्रेस डरा सकती हैं लेकिन 'क्रिएटिविटी का कोई अंत नहीं है' ये बात फैशन डिजाइनर डेनियल ने साबित कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X