नाओमी पर हमला करने का आरोप

चालक का कहना है कि घटना के बाद उसके साथ मार-पीट की गई। कैम्पबेल के प्रवक्ता जेफ रेमंड ने कहा है कि वह पुलिस के साथ सहयोग करेंगी। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा है कि किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए क्योंकि जितना आंखों से दिखाई दिया कहानी उससे कहीं लंबी है।
कैम्पबेल अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए मशहूर हैं। उनके साथ काम करने वाले कई पूर्व सहायकों और नौकरों ने उन पर हिंसक होने के आरोप लगाए हैं। इनमें से कुछ मामलों को अदालत के बाहर ही सुलझा लिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











