10 करोड़ में बिकी बिए अर्थर की न्यूड फोटो

इस पोर्ट्रेट में बिए की कमर के ऊपर का हिस्सा दर्शाया गया है और नीचे लिखा है, "नेकेड बिए अर्थर"। कुर्रियन का कहना है कि उसने यह तस्वीर अर्थर की एक फोटोग्राफ को देखकर बनायी थी, जिसमें वो पूरे कपड़े पहने हुई थीं। उस पूरे कपड़ों वाली तस्वीर को देख उनके नग्न होने की कल्पना की और यह पोर्ट्रेट तैयार कर दिया।
बिए अर्थर का निधन 2009 में हुआ था। तब उनकी आयु 89 वर्ष थी और वो कैंसर से पीडि़त थीं। बिए को एमी अवार्ड से भी नवाजा जा चुका था। यह अवार्ड उनकी टीवी पर आने वाली कॉमेडी सीरीज के लिये दिया गया था। 13 मई 1922 को उनका जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











