मां मेरी सबसे अच्छी दोस्त: जस्टिन
गायक और अभिनेता जस्टिन टिम्बरलेक का कहना है कि उनकी मां लिन हार्लेस उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं और उनकी कोई भी मित्र उनकी मां की बराबरी नहीं कर सकती।
जस्टिन का कहना है, "हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह बहुत ही खास किस्म की महिला हैं। वह बहुत सहयोग करती हैं। यही वजह है कि मैं महिलाओं की बहुत इज्जत करता हूं। मुझे मेरी मां जैसा अच्छा कोई नहीं मिलेगा। शायद महिलाओं के साथ मेरी समस्याओं की वजह यही है।"
जस्टिन की इन दिनों जैसिका बीएल से मैत्री है। इससे पहले वह कैमरन डियाज और ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ रिश्ता रख चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











