लिंडसे ने कहा झूठे हैं मेरे पिता

वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट कॉम' के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा था कि अपने पिता पर सार्वजनिक तौर पर परेशानियां बताकर मुश्किलें पैदा करने का आरोप लगाती रहीं लिंडसे इस महीने की शुरुआत में दिल की बीमारी की शिकायत पर अस्पताल में दाखिल हुए पिता के संपर्क में दोबारा हैं।
लिंडसे के पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने उन्हें एक लिखित संदेश भेजकर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानना चाहा था लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि उनके पिता का यह दावा झूठा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि उनके पिता झूठे हैं और यह सब कुछ सही नहीं है। गौरतलब है कि लिंडसे के अपने पिता से कई बातों के लेकर मतभेद पहले भी सामने आते रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications