टीबी से पीड़ित हो सकती हैं वाइनहाउस

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार वाइनहाउस की हृदयगति असामान्य बनी हुई है।
वाइनहाउस के एक करीबी मित्र ने कहा, "उनकी हालत खराब है। चिकित्सक उनकी हृदयगति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन छाती का संक्रमण उनकी परेशानी का सबब बन चुकी है। चिकित्सकों को आशंका है कि उन्हें क्षय रोग हो सकता है, जबकि वे जांच कराने के लिए तैयार नहीं हैं।"
वाइनहाउस के करीबी सूत्रों के अनुसार अस्पताल में रहते हुए नशे की उनकी आदत को दूर करना आसान हो सकता है, लेकिन जरूरी है कि वे खुद भी इस बात को समझें कि जीने के लिए अब उन्हें नशा करना छोड़ना होगा। उनकी हालत देखते हुए लगता है कि अगले महीने वे नेल्सन मंडेला के जन्मदिन की पार्टी में कार्यक्रम नहीं पेश कर पाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications