शादी टूटने से आहत शानिया त्वाइन

शानिया ने अपने प्रशंसकों से कहा, "वैवाहिक संबंध टूटने से मुझे गहरा सदमा पहुंचा है। इस मुश्किल घड़ी में आप लोगों ने मुझे पूरा सहयोग दिया है। इसके लिए मैं आप लोगों को धन्यवाद देती हूं।"
अपनी वेबसाइट पर उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा, "जैसा कि आप लोग जानते हैं कि फिलहाल मेरा जीवन एक कठिन दौर से गुजर रहा है। मैं चाहती हूं कि आप लोग यह समझें कि आपके सहयोग के बिना मैं इस परिस्थिति से नहीं उबर पाउंगी।"
आगे उन्होंने कहा, "आप सभी के पत्र, ई-मेल और उत्साहवर्धक शब्दों से मुझे शक्ति मिलेगी।"
उन्होंने कहा, "मैं अपने वैवाहिक संबंध टूटने के संबंध में पहले काफी कुछ कह चुकी हूं लेकिन मैं यह जानती हूं कि अपनी बात कहने का संगीत सबसे बेहतर माध्यम है।"
एक मनोरंजन पत्रिका का अनुमान है कि शानिया के पति राबर्ट का उनकी मित्र मारिया आन्ने थाइबाउद से प्रेम संबंध था। वह पिछले कई वर्षो से इन दोनों की निजी सचिव थी लेकिन राबर्ट ने इन बातों से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications