लेग्विजेमो ने कपड़ों में किया सेक्स दृश्य

उन्होंने कहा कि वह खुद को और अपने युवा सह-कलाकार को बिना कपड़ों के नहीं दिखाना चाहते। इस फिल्म में लेग्विजेमो के साथ कलाकार सैम वाटरसन की बेटी कैथरीन हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार उन्होंने बताया कि फिल्म की पटकथा में कैथरीन 16 वर्षीय उच्च विद्यालय की छात्रा है।
वह कहते हैं, "फिल्म में नग्नता प्रदर्शित करना शायद पूर्व-कैथोलिक होने के कारण मुझे अच्छा नहीं लगा। मैं चाहता था कि बिना कपड़ों के शूटिंग करने के बजाए क्यों न यह भाव दर्शकों के दिमाग में उठाए जाएं!"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications