नग्न तस्वीर खिंचवाई ब्रूनी ने
अपनी दूसरी पत्नी सिसिलिया को अक्टूबर में तलाक देने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति सारकोजी और कार्ला के बीच संबंधों की चर्चाओं का बाजार गर्म बना हुआ है. स्पेन की एक पुरुषों की पत्रिका मेंनिकोलस सारकोजी की महिला मित्र और सुपर मॉडल कार्ला ब्रूनी की नग्न तस्वीर छपी है.
कार्ला की यह तस्वीर महंगे पेपर पर छपने वाली डीटी नाम की इस पत्रिका के फरवरी अंक के लिए है. तस्वीर में ब्रूनी सिर्फ एक जोड़ी चमड़े के जूते पहने हुए हैं.
यह तस्वीर कार्ला-सारकोजी संबंधों के आधिकारिक खुलासे से पहले ली गई थी. इससे पहले दिसंबर में ब्रूनी राष्ट्रपति की मिस्र यात्रा के दौरान उनके साथ थीं और बाद में उनके साथ वह जोर्डन भी गईं.
हालांकि वह फ्रांस के राष्ट्रपति सारकोजी की 2 दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा में उनके साथ नहीं आईं.


Click it and Unblock the Notifications