ऐश्वर्या राय और मेरील स्ट्रीप साथ

सूत्रों के अनुसार इस फ्रेंच फिल्म को अमेरिकी ढंग से बनाने की कोशिश की जा रही है। इसमें ऐश को एक सेक्स वर्कर की भूमिका दी जा रही है।"
इसके अलावा ऐश्वर्या के पास हालीवुड की एक और फिल्म भी है। रोलैंड जोफे की 'सिंगुलैरिटी' में वह ब्रेन्डन फ्रैजेर के साथ अभिनय करती दिखेंगी।
ऐश कहती हैं, "जो समय वे मांग रहे हैं वह पहले ही मैं मणि (मणिरत्नम) सर की फिल्म को दे चुकी हूं। इन दिनों अच्छी फिल्मों के कई प्रस्ताव मेरे पास हैं। मैं तो सारे ही करना चाहती हूं, लेकिन समय की कमी है। हमेशा से ही मैं हाथ में उतना ही काम लेती हूं, जितना आसानी से कर सकूं। कुछ फिल्मों की शूटिंग में देरी और कई बार डेट की समस्या के कारण अच्छी फिल्में हाथ से निकल जाती हैं।"
इन दिनों ऐश्वर्या शंकर की फिल्म 'रोबोट' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वह अभिषेक बच्चन के साथ मणिरत्नम की एक फिल्म करेंगी।
वह कहती हैं, "'रोबोट' की लेखिका सुजाता की मौत के कारण इसकी शूटिंग में देरी हो रही है। इसके बाद अपना समय मैंने मणि सर की फिल्म को दिया था। 'रोबोट' में हुई देरी के कारण हमें मणि सर की फिल्म पूरी करने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications