क्या केट दे पाएंगी 'टोटल रीकॉल' की शेरोन को मात

1990 की फिल्म "टोटल रीकॉल" में लोकप्रिय अभिनेत्री शेरोन स्टोन ने 'लोरी' की भूमिका अभिनीत की थी और इस बार की फिल्म में यह भूमिका केट ने की है पुरानी फिल्म में 'लोरी' की भूमिका बहुत ही कम थी, तो क्या केट के साथ भी ऐसा ही होगा जबकि यह फिल्म केट के पति लेन ने ही निर्देशित की है। हो सकता है इस फिल्म में लोरी की भूमिका फिल्म के आखिरी तक हो।
कुछ भी हो शेरोन ने लोरी की भूमिका में जान फूंक दी थी आज भी दर्शकों को उनकी यह भूमिका बहुत ही पसंद आती है। क्या केट भी कुछ ऐसा ही करिश्मा दिखाएगी क्योंकि इस फिल्म उनकी भूमिका भी बढ़ी होगी। क्या केट शेरोन को मात दे सकेगी ? यह जानने के लिए इंतजार करिए 3 अगस्त का।


Click it and Unblock the Notifications