मर्लिन मुनरो की कब्र सेल में

कहते हैं कि जानीमानी हॉलीवूड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो का एक पल का साथ लोगों को स्वर्ग में होने का एहसास दिलाता था.
ज़रा सोचिए 36-वर्षीय ख़ूबसूरत मुनरो के बगल में अनंतकाल तक लेटे रहने का अनुभव कैसा होगा.
इसके लिए बस आपको अपनी जान देनी होगी और ज़मीन का एक छोटा सा टुकड़ा खरीदना होगा.
और ये मौका आपको दे रही हैं अमरीका के लॉस एंजल्स शहर की एक विधवा जिन्होंने मुनरो की कब्र के ठीक उपर बने अपने पति के कब्र की नीलामी के लिए विज्ञापन दिया है.
लॉस एंजल्स टाइम्स अख़बार के अनुसार नीलामी वेबसाइट ई-बे पर जारी इस विज्ञापन में कहा गया है: मर्लिन मुनरो के ठीक ऊपर अनंतकाल गुज़ारिए''.
राष्ट्रपति, राजनेता, अभिनेता सभी के नाम मुनरो के साथ जुड़े और जब केवल 36 साल की उम्र में उनकी मौत हुई तो ज़ाहिर है ठंडी सांसों की कमी नहीं थी.
और वेबरली हिल्स में रहनेवाली विधवा एल्सी पॉंचर भलीभांति इस बात को समझ रही हैं.
नीलामी की शुरूआत ही हुई है पांच लाख डॉलर से और रविवार को ये बोली साल लाख डॉलर तक पहुंच चुकी थी.
मुनरो के ठीक बगल में लेटने का अधिकार वयस्क पत्रिका प्लेब्वाय के मालिक ह्यू हेफ़नर ने 1992 में हासिल कर लिया था जब उन्होंने मनरो के कब्र के ठीक बगल की जगह ख़रीद ली थी.
लेकिन एल्सी पॉचर हॉलीवूड की इस सेक्स सिंबल के ठीक ऊपर लेटने की ख़्वाहिश पूरा करवाने का वायदा कर रही हैं.
उनका कहना है जब उन्होंने अपने पति को भी उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप उन्हें कब्र में मुंह के बल लिटाया था.
और अब वो कह रही हैं कि उस कब्र को खाली करवाकर वो किसी और की ख़्वाहिश तो पूरी करेंगी ही साथ ही पंद्रह लाख डॉलर के अपने मकान का कर्ज़ भी अदा कर देंगी.


Click it and Unblock the Notifications











