मुनरो की तस्वीरें नीलाम हुईं!

मुनरो की ये तस्वीरें उनके देहांत के समय वोग पत्रिका के लिए ली गई थीं.
इस संग्रह की 36 तस्वीरों को वर्ष 1962 में बर्ट स्टर्न ने खीचा था. क्रिस्टी नीलामी घर ने अनुसार इन तस्वीरों को एक अज्ञात ख़रीदार को लगभग एक लाख 46 हज़ार डॉलर में बेचा गया है.
नीलाम होने वाली 36 तस्वीरें उन 100 तस्वीरों में से हैं जिन्हें क्रिस्टी नीलामी घर ने बेचने के लिए रखा था.
ग्लैमर और स्टाईल से जुड़ी तस्वारों की नीलामी बुधवार तक जारी रही.
वोग पत्रिका वर्ष 1962 में स्टर्न के ज़रिए ली गई मुनरों की तस्वीरों को प्रकाशित करने की वाली थी जब ये ख़बर आई कि मुनरों का आकास्मिक निधन हो गया है.
स्टर्न के ज़रिए ली गई मुनरों की तस्वीरों को अभिनेत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रख लिया गया.
मुनरो की तस्वीरें लेने वालों में कलाकार ऐंडी वार्होल, ऐंड्रे डी डीनेस और जाने माने फ़ोटोग्राफर रिचार्ड ऐवेडोन भी शामिल रहे हैं. इन कलाकारों की ली गई मुनरो की तस्वीरों का बिकना अभी बाक़ी है.
ये तस्वीरें लीओन और माइकिल कॉन्स्टेंटाइनर के संग्रह से हासिल की गई हैं. इन लोगों ने 90 के दशक की शुरुआत में ग्लैमर और स्टाईल की तस्वारों को एकत्र करना शुरु किया था.


Click it and Unblock the Notifications