इस हसीना ने टेबल क्लॉथ को बनाया बदन का लिबास, टेबल से खाना गिराकर मॉडल ने की ऐसी हरकत..!

Model

आज के समय में फैशन डिजाइनर किसी भी चीज के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं चूकते। हाल ही में एक फैशन शो के दौरान मॉडल टेबल क्लॉथ को ही बदन का लिबास बनाती नजर आईं। दरअसल, मौका था Copenhagen fashion week का, जहां मॉडल्स एक अलग ही अंदाज में नजर आईं।

वोग इंडिया ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कोपेनहेगन फैशन वीक के दौरान बहुत से लोग रेस्टोरेंट में बैठे हुए हैं। एक मॉडल, जो कि खुद भी एक डाइनिंग टेबल पर बैठी है और उनके आसपास लोग जूस पी रहे हैं फूड खा रहे हैं और मॉडल की डाइनिंग टेबल पर बहुत सारी फूड प्लेट्स, गिलास और काफी सारी खाने की चीजें रखी है।

ये मॉडल अचानक लोगों की अटेंशन पाने के लिए वाइन ग्लास को चम्मच से बजाती है और तुरंत अपना टॉप ठीक करते हुए खड़े होकर वॉक करने लगती है, लेकिन अचानक उसके वॉक करते ही टेबल क्लॉथ भी इस मॉडल के साथ खिंचा चला आता है और टेबल पर जितना भी खाने-पीने का सामान प्लेट-गिलास थे, सभी मॉडल के कपड़े पर लिपटे हुए वॉक करने लगते हैं। फैशन डिजाइनर ने बेहद क्रिएटिविटी के साथ मॉडल के कपड़ों से ही टेबल क्लॉथ को जोड़ दिया और मॉडल बेहद स्टाइलिश तरीके से इतराते हुए इठलाते अंदाज में अपने टॉप को बार-बार ऊपर करते हुए वॉक करते हुए आगे बढ़ गई।

एकबारगी वहां, बैठे लोग अचानक से चौंक गए और मुड़कर अपना खाना-पीना छोड़ मॉडल को देखने में बिजी हो गए, वहीं बहुत से लोग मॉडल की इस हरकत पर खूब तालियां बजाने बजाने लगे।

फैशन डिजाइनर की इस क्रिएटिविटी पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। लोगों को कहना है कि यह मोस्ट नॉनसेंसिकल थिंग है जो उन्होंने पहली बार देखी है। ये वर्ल्ड का सबसे डिस्गस्टिंग फैशन है। वही दी विजन ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा aw23 ड्रेस फॉर डिजास्टर। उन्होंने मॉडल सारा जो कि ये ड्रेस पहनकर वॉक कर रही हैं, को टैग करते हुए लिखा कि आप टेबल पर क्या सब कर रहे हैं? मैं तो खुद ही टेबल हूं।

मॉडल सारा ने इस ड्रेस और इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उन्होंने इस ड्रेस की एक सीरीज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसमें वह खुद की कई सेल्फी लेती नजर आ रही हैं और वही शानदार तरीके से लोगों को ओपनली किस करती, वॉक करती हुई दिख रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X