गाउन नीचे खिसका, बदन पर सांप लपेटे नजर आई ये हसीना, लोग बोले- 'Sexually attractive'!

आजकल फैशन के नाम पर कुछ भी हो सकता है। यही बात साबित की है फैशन मॉडल ओरिओला मराशी ने। अल्बानियाई मॉडल और सिंगर मराशी हाल ही में फैशन डिजाइनर व्लोरा मुस्तफा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहने नजर आईं। इस ड्रेस का वीडियो डिजाइनर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और इसे Vlora Mustafa फैशन का न्यू कलेक्शन 2023 बताया।
इस ड्रेस में मॉडल ने ब्लैक गाउन पहना हुआ था और गाउन में जैसे ऊपर का हिस्सा डिजाइनर डिजाइन बनाना ही भूल गए थे। मॉडल शोल्डर लेस यानी ऑफ शोल्डर गाउन पहने नजर आईं जिसमें उनकी क्लीवेज साफ दिख रही थी। शरीर से एकदम जकड़े हुए उस गाउन पर एक्सेसरीज के नाम पर मॉडल ने आर्टिफिशियल गोल्डन पाइथन यानी सांप को गले और हाथों में लपेटा हुआ था। इसी वीडियो को फैशन फोटोग्राफर Juxhin Kurti ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।
इस तरह की क्रिएटिविटी पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग मजाक करते हुए ये भी कह रहे हैं कि सांप असली होना चाहिए था जबकि कुछ लोग मॉडल के इस लुक को हैलोइन थीम का नाम दे रहे हैं, तो कुछ लोग उन्हें सेक्सुअली अट्रैक्टेड कह रहे हैं। वहीं कुछ फैंस को यह लुक इतना पसंद आ रहा है कि वे इसे ट्राई करने की बात कह रहे हैं, जबकि मॉडल के बहुत से चाहने वाले उन्हें लव इमोजी, फायर इमोजी और दिल की इमोजी बनाकर भेज रहे हैं, जबकि कोई इन्हें ब्रिटनी स्पीयर्स की कॉपी कह रहा है तो कोई इन्हें हॉट बता रहा है।
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब व्लोरा मुस्तफा ने इस तरह का एक्सपेरिमेंट किया है। अक्सर वे कंधों से उतरते गाउन डिजाइन करते हैं उनके अधिकतर गाउन ऑफ शोल्डर होते हैं या फिर फ्रंट डीप नेक होते हैं। व्लोरा मुस्तफा के डिजाइंस में ब्राइडल लुक के दौरान भी डीप नेक और ऑफ शोल्डर बहुत कॉमन है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस तरीके की तस्वीरें खूब पोस्ट की हुई है।
बहरहाल, इस साल लगता है फैशन डिजाइनर्स एक-दूसरे को पूरी तरह से टक्कर देने को तैयार हैं। यही नतीजा है कि फैशन डिजाइनर डेनियल रोजबेरी के शेर के मुंह वाले गाउन को ये पाइथन वाला गाउन टक्कर देता हुआ नजर आया। मुस्तफा का कहना है कि वे इससे भी आगे कुछ नया डिजाइन करने वाले हैं। अब देखना होगा कि क्या सचमुच वे डेनियल रोजबेरी के जानवरों के मुंह वाले डिजाइन की ड्रेसेस को टक्कर दे पाते हैं


Click it and Unblock the Notifications