आदत से मजबूर कई बार करवाया 'ब्रेस्ट इम्प्लांट', इम्प्लांट फटने पर लगती है 'एलियन', फैंस बोले 'बस करो फट जाओगी

हर महिला को खूबसूरत दिखने की इच्छा होती है लेकिन कुछ महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए आर्टिफिशियल सर्जरी करवाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही मॉडल से मिलवाने जा रहे हैं जो अपने लुक को बदलने के लिए कई बार ब्रेस्ट सर्जरी करवा चुकी है। ये कोई और नहीं बल्कि कनाडाई मॉडल मैरी मैग्डलीन हैं जिन्हें ब्रेस्ट सर्जरी करवाने की जैसे लत सी लग गई है।
30 साल की मैरी पिछले कुछ सालों में लगभग $100000 ब्रेस्ट सर्जरी और ब्रेस्ट इंप्लांट्स पर खर्च कर चुकी हैं। इसी के चलते कई बार वे मरते-मरते बची हैं जबकि कई बार गंभीर कमर दर्द का सामना करना पड़ा है। यहां तक कि चलने-फिरने के लिए उन्हें व्हीलचेयर की भी जरूरत पड़ी।
आखिरी बार जब मैरी ने 10-10 किलो का ब्रेस्ट इंप्लांट्स करवाया था तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा था लेकिन मैरी एक बार फिर से चर्चा में है, क्योंकि मैरी के ब्रेस्ट इंप्लांट्स का एक हिस्सा फट चुका है यानी मैरी के एक ब्रेस्ट का साइज 10 किलो का है जबकि दूसरा सर्जरी से पहले नॉर्मल साइज की तरह ही है। 38जे साइज के नाम से जानी जाने वाली मैरी अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी हैवी ब्रेस्ट की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। जब उन्होंने फैंस को अपने ब्रेस्ट इंप्लांट्स के फटने के बारे में बताया तो फैंस उन्हें अब नया ब्रेस्ट इंप्लांट्स ना करवाने की सलाह देते नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ लोग भद्दे कमेंट्स करते नजर आएं जिसमें मैरी को कहा कि 'बस करो फट जाओगी'। मैरी अपनी हेल्थ से खूब खिलवाड़ कर रही हैं और फैंस नहीं चाहते कि वह अपनी फेवरेट मॉडल को खो दें।
मैरी ने जब अपने ब्रेस्ट इंप्लांट्स फटने के बाद की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी तो लोगों ने उन्हें एलियन तक बुलाया यानी मैरी का लुक अब किसी एलियन से कम नहीं लग रहा। हालांकि अभी तक 38j इंप्लांट के फटने का कारण सामने नहीं आया है। टोरंटो मूल निवासी मैरी का मानना है कि ब्रेस्ट इंप्लांट्स फट गया है तो ये इस बात की ओर इशारा है कि अब उन्हें वापस अपने नेचुरल रूप में आ जाना चाहिए। ऐसे में उन्होंने फैंस से कहा कि जल्दी वे अपने पुराने लुक में आ जाएंगी।
बता दें, ब्रेस्ट इंप्लांट्स के अलावा मैरी ने अपने पूरे शरीर पर टैटू गुदवा रखे हैं। मैरी के शरीर का साइज ऐसा है कि कपड़े भी उन पर बिल्कुल फिट नहीं आते।


Click it and Unblock the Notifications


