..................... model and Kim Kardashian's lookalike Christina Ashten Gourkani suffered a heart attack after plastic surgery, died on the spot! - Hindi Filmibeat

OMG! किम कार्दाशियन की हमशक्ल को प्लास्टिक सर्जरी के बाद आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत!

Christina Ashten Gourkani

Christina Ashten Gourkani: कहते हैं दीवानगी की हद में इंसान कुछ भी कर सकता है। हॉलीवुड की फेमस पर्सनालिटी किम कार्दाशियन की तरह दिखने वाली क्रिस्टीना एश्टन गौरकानी की दीवानगी की हद ने उनकी जान ही ले ली।

जी हां हम बात कर रहे हैं 26 वर्षीय मॉडल क्रिस्टीना की जिन्हें प्लास्टिक सर्जरी करवाने का बहुत शौक था और शायद यही कारण था कि वे हुबहू किम कार्दाशियन की तरह दिखती थीं और इस वजह से बहुत पॉपुलर भी थीं।

क्रिस्टीना की दीवानगी में उनकी जान चली गई। बीते गुरुवार को कैलिफोर्निया में प्लास्टिक सर्जरी प्रक्रिया के बाद क्रिस्टीना एश्टन गौरकानी को अचानक हार्ट अटैक आया और उनकी डेथ हो गई।

दरअसल, क्रिस्टीना, जिन्हें सोशल मीडिया पर एश्टन जी के नाम से जाना जाता है, कैलिफोर्निया क्लिनिक में प्रक्रिया से ठीक हो रही थी, जब उसे कार्डियक अरेस्ट हुआ।

उनके परिवार के मुताबिक, उन्हें एक रिश्तेदार ने खबर देते हुए बताया कि "एश्टन मर रही है, एश्टन मर रही है।" उन्होंने कहा, "इस एक फोन कॉल ने हमारी दुनिया को तहस-नहस कर दिया और हमेशा के लिए हमारे परिवार को परेशान कर दिया।"

"फोन कॉल आने के तुरंत बाद जब क्रिस्टीना का परिवार अस्पताल पहुंचा तो उन्हें बताया गया कि कार्डियक अरेस्ट होने के बाद से क्रिस्टीना की सेहत में लगातार गिरावट आ रही थी।"

क्रिस्टीना के परिवार के मुताबिक, 20 अप्रैल को उनकी "अचानक और दुखद" मौत की जांच की जा रही है, क्योंकि "मेडिकल प्रोसीजर में उनकी हालत बिगड़ी थी।" क्रिस्टीना का अंतिम संस्कार 4 मई को किया जाएगा। क्रिस्टीना की दुखद मौत के बाद इंडस्ट्री स्टार्स और उनके साथी अमेरिकी मॉडल को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

उनकी फेलो इन्फ्लुएंसर मैरी मैग्डलीन, जिन्हें "world's most surgically enhanced woman" के रूप में जाना जाता है, ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी संवेदना शेयर की। उन्होंने लिखा, "मैं उसे निजी तौर पर नहीं जानती, लेकिन मैं हमेशा उसे इंस्टाग्राम पर देखती थी और सोचती थी कि वह वास्तव में सुंदर है। लेकिन यह बहुत दुख की बात है कि वह सिर्फ प्लास्टिक सर्जरी के कारण यूं सबको छोड़कर चली गई। यह बहुत डरावना है क्योंकि आप वास्तव में कभी नहीं जानते कि आप इससे कब मरने वाले हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X