लाइफटाइम एचीवमेंट सम्मान के हकदार होंगे जैक्सन

रिकॉर्डिग एकेडमी के अध्यक्ष और मुख्य प्रबंध अधिकारी नील पोर्टनॉ ने गुरुवार को एक वक्तव्य में कहा, "इस साल पुरस्कार पाने वाले कलाकार विविध क्षेत्रों के प्रतिष्ठित रचनाकार हैं जिन्होंने कुछ सबसे प्रतिष्ठित और प्रभावशाली रिकॉडिंग्स में योगदान दिया है।"
उन्होंने कहा, "उनके अभूतपूर्व कार्यो और जुनून ने कुछ ऐसी रचनाएं दी हैं जो कालजयी विरासत हैं और जिन्होंने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है और आने वाली कई पीढ़ियां भी इनसे प्रभावित होंगी। ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों की पहचान करना हमारे लिए सम्मान की बात है। इन कलाकारों का हमेशा हमारी संस्कृति और संगीत उद्योग पर एक विशेष प्रभाव रहेगा।"
जैक्सन के संगीत एलबम 'थ्रिलर' को सबसे अधिक बिकने वाला एलबम माना जाता है। पॉप संगीत के बादशाह की 25 जून को मृत्यु हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
ग्रैमी एवॉर्ड पॉप संगीत माइकल जैक्सन सेलिब्रिटी हॉलीवुड celebrity grammy award holltwood michael jackson pop music


Click it and Unblock the Notifications