बार्टन ने की ज़िदगी की नई शुरुआत

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक न्यूयार्क में आयोजित 'एरिजोना ब्रेवेरेजेस एंड म्यूजिक यूनिट्स ऑल प्वाइंट वेस्ट कंसर्ट' में बार्टन ने शरीर से चिपकी रहने वाली काले रंग की लाइक्रा पोशाक पहनकर हिस्सा लिया।
बार्टन को पिछले महीने लास एंजेलिस के कार्ड्स सिनाई मेडिकल सेंटर में दाखिल किया गया था। बार्टन को किस बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, इसका खुलासा नहीं किया गया था। मीडिया की रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा था कि बार्टन ने आत्महत्या का प्रयास किया था।
बहरहाल, बार्टन फिर से काम पर लौट आई हैं। वह इन दिनों नए टेलीविजन कार्यक्रम 'द ब्यूटीफुल लाइफ' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस कार्यक्रम में बार्टन एक सुपरमॉडल की भूमिका निभा रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











