खुद से नफरत करती हैं बार्टन

वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' ने खबर दी है कि बार्टन की एक मित्र ने इस बात का खुलासा किया है कि वह अपने संबंधों के लगातार टूटने और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण काफी त्रस्त हो चुकी हैं।
बार्टन की दोस्त ने कहा, "इन दिनों बार्टन के शरीर का वजन बहुत तेजी से बढ़ और घट रहा है। वह अपने शरीर के ढांचे से परेशान हो चुकी हैं। उन्हें खासतौर पर अपने पैरों से नफरत हो गई है। इससे वह अवसाद और आत्मग्लानि की भावना से पीड़ित हो चुकी हैं।"
हाल के दिनों में अपने वजन को लेकर विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित खबरों ने बार्टन को और अधिक परेशान कर दिया है। इससे उनके अंदर एक तरह की असुरक्षा की भावना घर कर गई है। आलम यह है कि अब उन्हें अपनी तस्वीरों से भी नफरत होने लगी है।


Click it and Unblock the Notifications











