काइली ने प्रेमी को सरेआम थप्पड़ जड़ा
आस्ट्रेलियाई पॉप गायिका काइली मिनॉग ने अपने प्रेमी स्पेन के मॉडल एंद्रेस वेलेंकोसो को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। जिससे उन दोनो का रिश्ते में दरार पड़ती दिखाई दे रही है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक मिनॉग ने हाल ही में एक बार में वेलेंकोसो को सरेआम थप्पड़ रसीद कर दिया। वेलेंकोसो और मिनॉग के बीच पिछले साल नवंबर से प्रेम संबंध चल रहा है। दोनों पहली बार न्यूयार्क के बी-बार में मिले थे।
एक सूत्र ने बताया, "मिनॉग और वेलेंकोसो के रिश्ते काफी खराब हो गए हैं। एक हद तक दोनों अलग हो चुके हैं। मिनॉग ने अपने
एक प्रशंसक के सामने ही वेलेंकोसो को थप्पड़ रसीद कर दिया था। यही नहीं, उन्होंने वेलेंकोसो को बार के बाहर काफी समय तक
इंतजार भी कराया था।"


Click it and Unblock the Notifications











