तलाक-तलाक-तलाक, फिर दिया करोड़ों का मुआवजा

By Belal Jafri

तलाक शब्‍द से आप अच्‍छी तरह वाकिफ होंगे, और यह भी जानते होंगे कि तलाक होने के बाद एक पक्ष दूसरे पक्ष को मुआवज़ा देता है। मुआवजे की रकम की बात करें तो आपने लाख, डेड़ लाख की बात सुनी होगी, लेकिन क्‍या आपने कभी करोड़ों डॉलर सिर्फ मुआवजे में दिये जाने की बात सुनी है। जी हां यह कहानी नहीं हकीकत है और वो भी हॉलीवुड की, जहां कई नामचीन हस्तियों ने करोड़ों डॉलर तलाक के मुआवजे के तौर पर दे डाले।

Million Dollar Drama for Couples and their settlements after divorce

शुरुआत करेंगे टॉम क्रूज़ से, जो कैटी होल्‍म्‍स से तलाक लेने की जद्दोजहद कर रहे हैं। तलाक होगा या नहीं, यह तो समय बतायेगा, लेकिन मुआवज़ा तय हो गया है। वो भी 57 मिलियन डॉलर।

लाखों लड़कियों के दिलों कि धड़कन टॉम क्रूज जल्द ही अपनी 6 साल की शादी शुदा जिंदगी से आजाद होने वाले हैं। जहाँ आजकल खबर है कि टॉम क्रूज की पत्नी और हॉलीवुड अभिनेत्री कैटी होल्म्स ने पिछले गुरुवार को न्यूयार्क की अदालत में अपने और टॉम के बीच अलगाव के चलते तलाक की याचिका दायर की है।

अगर सूत्रों की माने तो आजकल हॉलीवुड में ये खबर जोरों पर है की अगर ये तलाक हो जाता है तो कैटी को टॉम क्रूज की जायदाद में से 15 करोड़ मिलेंगे जो कि उनकी बेटी सूरी के देखभाल में इस्तेमाल होंगे। सू्त्रों के अनुसार सूरी फिल्हाल कैटी के पास ही रहेगी और इसलिए टॉम की जायदाद में से काफी बड़ा हिस्सा सूरी को मिलेगा।

सूत्रों ने जानकारी देते हुए ये भी बताया कि इस तलाक के बाद कैटी को 57 मिलियन डॉलर जैसी बड़ी धनराशी टॉम क्रूज द्वारा बतौर मुआवजा दिया जायगा।

ये तो बात हो गयी अभिनेता टॉम क्रूज और कैटी होल्म्स की अब हम आपको बताएंगे उन हॉलीवुड कपल के बारे में जिन्होंने शादी करी तलाक दिया और एक बड़ी धनराशी अपने साथी को मुआवजे के नाम पर दी।

अगला नाम आता है एस्टन कचर-डेमी मूर का। जिस समय एस्टन द्वारा डेमी को तलाक दिया गया तो उस समय डेमी ने एस्टन का साथ छोड़ने के लिए उनसे 145 मिलियन डॉलर लिए

हेइडी क्लम-सील का भी तलाक हुआ। हॉलीवुड के इस कपल का अफेयर बड़ी ही चर्चा में रहा जहां सील ने क्लम से अपना पिंड छुड़ाने के लिए उन्हें 35 मिलियन डॉलर दिये।

अब जब बात शादी तलाक और मुआवजे की हो तो भला कोई मशहूर सोशलाईट किम कर्दाशियाँ को कैसे भूल सकता है उन्होंने अपने पति क्रिस हम्फ्रीस से तलाक के नाम पर पूरे 7 मिलियन डॉलर जो वसूले थे।

अब हम आपको बताएंगे हॉलीवुड की उस जोड़ी के बारे में जिनका तलाक ऐसा था जिसको विदेशी मीडिया ने खासी तवज्जो दी थी ये जोड़ी थी हॉलीवुड के पाइरेट कहे जाने वाले जोंनी डेप और वेनेसा पैराडाइस, जब डेप द्वारा वेनेसा को तलाक दिया गया उस समय वेनेसा ये बात भली भाँति जानती थी कि डेप हॉलीवुड के उन चुनिन्दा अभिनेताओं में शामिल है जिनके पास बहुत पैसा है सो वेनेसा के लिए मोटा मुआवजा लेना लाजमी था। वेनेसा ने डेप से अब तक का सबसे बड़ा मुआवजा लेते हुए उनसे 157 मिलियन डॉलर अपने खाते में ट्रांसफर किये हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X