हैती की हेल्प करेंगी मिली साइरस

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार 17 वर्षीया साइरस ने कहा है कि ग्रेमी पुरस्कार समारोह के दौरान उन्होंने जो पोशाक पहनी थी, उसे बेचकर वह हैती के भूकंप पीड़ितों की सहायता करेंगी।
साइरस ने कहा कि वह हैती के लोगों की सहायता करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह भूकंप पीड़ितों तक अधिक से अधिक राहत सामग्री और पैसे पहुंचाना चाहती हैं और इसके लिए वह प्रयास भी कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
actress अभिनेत्री ग्रैमी पुरुस्कार ड्रेस भूकंप मिली साइरस हैती dress earthquake grammy award haiti miley cyrus


Click it and Unblock the Notifications