Grammy Awards 2024 : माइली साइरस ने 'फ्लावर्स' के लिए जीता रिकॉर्ड ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, यहां देखिए ये वीडियो

Grammy Awards 2024, Miley Cyrus

Grammy Record Of The Year Miley Cyrus: सिंगर-सॉन्गराइटर माइली साइरस ने ग्रैमी अवार्ड्स के 66वें एडिशन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। उन्होंने अपने सॉन्ग 'फ्लावर्स' के लिए रिकॉर्ड ऑफ द ईयर का सम्मान हासिल किया। इससे पहले उन्होंने इसी गाने के लिए बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस कैटेगरी की ट्रॉफी जीती थी।

नॉमिनेशन की रेस

सिंगर ने रिकॉर्ड ऑफ द ईयर कैटेगिरी में नॉमिनेटेड ओलिविया रोड्रिगो, जॉन बैटिस्ट, टेलर स्विफ्ट, बॉयजेनियस, बिली इलिश, विक्टोरिया मोनेट और एसजेडए को हराया।

बधाईयों का लगा तांता

रिकॉर्डिंग एकेडमी ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल से विनर को बधाई दी। उन्होंने लिखा: "रिकॉर्ड ऑफ द ईयर विनर 'फ्लावर्स' माइली साइरस को ग्रैमीज जीतने पर बधाई।"

6 कैटेगरी के लिए नॉमिनेटेड हुई माइली

माइली साइरस को इस साल 'एंडलेस समर वेकेशन' के लिए रिकॉर्ड, सॉन्ग और एल्बम ऑफ द ईयर जैसी प्रमुख कैटेगिरीज में 6 ग्रैमी के लिए नॉमिनेटेड किया गया था। उन्हें कुल आठ बार नॉमिनेटेड किया गया है।

66वां वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना, लॉस एंजिल्स में आयोजित किया जा रहा है, शो के होस्ट ट्रेवर नोआ हैं। यह बेस्ट रिकॉर्डिंग, कंपोजिशन और आर्टिस्ट को मान्यता देता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X