माइली साइरस का 18वां बर्थडे होगा स्पेशल
टीवी सीरियल हॉना मोंटेना से चर्चा में आई पॉप गायिका-अभिनेत्री माइली साइरस 23 नवंबर को अपना बर्थडे माने जा रही हैं। माइली इस बार 18 साल की हो रही हैं। इसलिए उनका बर्थडे इस बार उनके लिए बेहद खास है। माइली का हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड लिएम से ब्रेकअप हुआ है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के मुताबिक साइरस कहती हैं कि उन्हें लगता है कि उनके परिवार को साथ में समय बिताने की आवश्यकता है इसलिए वह पार्टी करेंगी और अपने परिवार के साथ समय बिताएंगी।
इसलिए माइली इस बार अपना बर्थडे दोस्तों के साथ मनाने के बजाय अपने माता-पिता के साथ मनाने जा रही हैं। उनके पैरेंट्स ने अपने तलाक की घोषणा कर दी है। माइली अपना बर्थडे खूब धूम-धाम से मनाना चाहती हैं। इसलिए वह एक बीच पार्टी करने की सोच रही हैं।
actress ऐक्ट्रेस पॉप म्यूजिक पॉप सिंगर बर्थडे ब्वायफ्रेंड माइली सायरस हॉलीवुड birthday boyfriend family hollywood miley cyrus pop music pop singer


Click it and Unblock the Notifications
