शादी के लिए तैयार माइली सायरस
गायिका-अभिनेत्री माइली सायरस इस साल नवंबर में 18 वर्ष की होने के बाद अपने पुरुष मित्र लिएम हेम्सवर्थ से विवाह करने की योजना बना रही हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, "वह आश्वस्त हैं और अपना बाकी का पूरा जीवन लिएम के साथ बिताएंगी। जैसे ही वह 18 वर्ष की हो जाएंगी वैसे ही विवाह के लिए बात करेंगी। उन्होंने अपनी मां की विवाह पोशाक पहनने के लिए उनसे अनुमति मांगी है।"
माइली महसूस करती हैं कि वह और लिएम एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं इसलिए उनका रिश्ता सफल रहेगा। माइली कहती हैं, "वह छह फुट चार इंच के आस्ट्रेलियाई हैं और मेरा कद पांच फुट चार इंच है, मैं टेनेसी से हूं इसलिए हम एक-दूसरे के बहुत विपरीत नहीं हो सकते।"
More from Filmibeat
actress अभिनेत्री पॉप संगीत पॉप सिंगर फिल्म मिली साइरस हॉलीवुड film hollywood miley cyrus pop music pop singer


Click it and Unblock the Notifications












