..................... Miley Cyrus to quit 'Hannah Montana' in 2010 | अब'हाना मोंटाना' नहीं बनेंगी मिली सायरस - Hindi Filmibeat

अब'हाना मोंटाना' नहीं बनेंगी मिली सायरस

By Staff

Miley Cyrus
किशोर सुपरस्टार माइली सायरस ने टेलीविजन शो 'हाना मोंटाना' में आगे काम न करने का फैसला लिया है। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक गायिका और अभिनेत्री सायरस इस शो में माइली स्टीवर्ट की दोहरी भूमिका निभाती हैं। माइली को इस शो से एक अनोखी पहचान मिली है।

माइली इस शो में एक स्कूली छात्रा बनी हैं जिसके जीवन के दो चेहरे हैं। उसका दूसरा चेहरा पॉप गायिका हाना मोंटाना का है। शो के पिछले तीन सत्रों में सायरस ने यह भूमिका की थी और चौथा सत्र इस शो का उनकी भूमिका वाला अंतिम सत्र होगा। शो के चौथे सत्र का निर्माण 18 जनवरी से शुरू हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X